सहयोग आपका – प्रयास हमारा
अदरणीय हैहयवंशी बन्धुओं,
सादर अभिवादन,
महाराज कार्तवीर्य अर्जुन के जीवन, पराक्रम और महात्म्य के विषय में ऐतिहासिक ज्ञान ग्रंथों में छोटे- छोटे खंडो एवं अल्पमात्रा में बिखरे होने के कारण लोगों में कम ही देखने में आता है। यह ज्ञान एक संकलित ग्रंथ के रुप में न होने के कारण व्यापक नहीं हो पाया है और यही कारण है कि हम अपने प्राचीन पूर्वजों के वैभव, बल, पराक्रम, आदर्श, न्याय, कर्म, दान, धर्म, यज्ञ और संगठित क्षत्रिय शक्ति परायणताओं को विस्मृत कर बैठे हैं। परिणाम स्वरुप हम अपनी सभ्यता और संस्कृति को भूला बैठे हैं। राग, द्वेष, ईर्ष्या और आपसी फूट के कारण ही हमारा पतन हुआ है। विवेक के अभाव में हम कर्म और अर्थ दोनों में पिछड़ गये हैं। अब समय आ गया है कि हम अपने पूर्वजों के आदर्श और जीवन के वृतान्त को समझें और उनके बतलाए हुए मार्ग पर चलकर अपनी उन्नति करने का प्रयास कर समाज की भी उन्नति करें। हमारा ध्येय व्यक्ति सुधार, परिवार सुधार और समाज सुधार का होना होना चाहिये। इसलिए हम सबका यही नारा है – “हम सुधरेंगे-समाज सुधरेगे” इसके लिए हम सभी को मिल जुलकर प्रयत्न करना चाहिये।
बंधुऔं, इसके लिए हमें हैहयवंशी समाज को एकत्र करना है, 29 प्रदेशों और 196 देशों में रह रहे हैहयवंशी समाज व व्यक्तिों जनगणना करके सांख्यिक आकड़ा तैयार करना है। इस जनगणना पूरा विवरण अपनी वेब साइट www.haihaivanshiya.in पर डाल दी जाएगी जिससे समाज को जानकारी प्राप्त हो सके कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, मुम्बई, और अन्य प्रदेशों व देशों में रह रहे हैहयवंशी परिवारों की संख्या कितनी है।
बंधुऔं, समाज के उत्थान के लिए हम सभी को मिल कर प्रयास करने है सभी बंधुऔं से पुन: अनुरोध है कि नीचे दिया गया लिंक को क्लिक करके “जनगणना” का फोर्म भरें। मुझे पुर्ण आशा एवं विश्वास है कि “जनगणना” से समाज को नई दिशा मिलेगी। ईश्वर से कामना है कि आप सभी बंधुओं को हर क्षेत्र में उतरोत्तर वृद्वि होती रहे।
___?___ राज्य में हैहयवंशी समाज की संख्या सबसे अधिक होने का गौरव प्राप्त है
राज्य | हैहयवंशी परिवारों की संख्या | |
1 | दिल्ली | ? |
2 | महाराष्ट्र | ? |
3 | राजस्थान | ? |
4 | मध्य प्रदेश | ? |
5 | उत्तर प्रदेश | ? |
6 | बिहार | ? |
7 | उड़ीसा | ? |
8 | आंध्र प्रदेश | ? |
9 | गुजरात | ? |
10 | पंजाब | ? |
11 | छत्तीसगढ़ | ? |
12 | कर्नाटक | ? |
13 | हरियाणा | ? |
पुन: हार्दिक शुभकामनाएं।
सदैव आपके लिए तत्पर
अखिल भारतीय क्षत्रिय हैहयवंशी केन्द्रीय संचलन समिति (पंजीकृत)
श्री विपुल कुमार वर्मा (हैहयवंशी) दिल्ली